|
|
  |
 |
| विज़न एशिया |
 |
|
|
| उज़बेक क्लबों का पेशेवर रवैया |
कुआलालम्पुर: पखताकोर और कुरूवची जैसे क्लबों का उज़बेकिस्तान फुटबॉल में दबदबा अन्य क्लबों के बढ़ते पेशेवर रूख के कारण खतरे में है।
उज़बेकिस्तान पेशेवर लीग के महानिदेशक फरखाद मगोमेटोव ने कहा कि उनके देश के क्लब एएफसी पेशेवर लीग में भाग लेने के लिए अपने यहाँ सुविधाएँ जुटा रहे है।
उन्हें आशा है कि साल के अंत तक वे एएफसी द्वारा जरूरी मापदंड पूरे कर लेंगे।
पखताकोर ने पिछले छह सालों से लीग खिताब जीता है तो कुरूवची इस साल आगे चल रहा है।
मगोमेटोव को आशा है कि अन्य क्लब भी जल्द इन दोनों क्लबों को चुनौती देंगे।
“अगले साल शायद पाँच से छह क्लब इन्हें चुनौती देने को तैयार हो जाएँगे।“
“पेशेवर लीग का आयडिया अच्छा है और हम एएफसी के मापदंडॉं को लगभग 90 फीसदी पूरा कर चुके है।“
“हमारे यहाँ लीग संचालन की प्रणाली अलग थी मगर अब हम एएफसी की जरूरतों के हिसाब से बदलाव कर रहे है।“
“मार्केटिंग और व्यावसायिकरण के हिसाब से क्लब अपनी ओर से सुधार का काफी काम कर रहे है और फर्स्ट डिविजन के सभी क्लब एएफसी के मुताबिक हो जाएँगे।“
|
|
|
|
  |
|