|
|
| सिंगापुर में सुपर रेड्स आगे |
सिंगापुरः जिओन कियोंग जून के सुपर रेड्स ने दलियन शिदे को ३-० से हराकर शुक्रवार रात सिंगापुर लीग में बढ़त हासिल कर ली है।
उनकी इस लगातार चौथी जीत में सिओ सू जोंग (१९) ने एक और पार्क कांग जिन (३३, ५०) ने दो गोल किए।
इसके बाद अब वह २२ मैचों के बाद ५३ अंकों पर पहुँच गए है जो एएफसी कप के क्वार्टर फायनल में खेलने वाले सिंगापुर सेना से एक अंक ज्यादा है।
एएफसी कप क्वार्टर फायनल में सिंगापुर का दूसरा क्लब होम यूनाईटेड़ तीन अंकों से पीछे है।
सुपर रेड्स की यह जीत इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि सेना अपने पिछले तीन मैचों में एक भी जीतने में कामयाब नहीं रहा था तथा होम भी पिछले मैच में ताम्पीनेस से १-० से हार गया था।
|
|